17 वें सप्ताह गर्भावस्था लक्षण?HealthPlanet

Posted on Sun 31st Oct 2021 : 11:39

Pregnancy 17th Week symptoms : अब बढ़ सकता है पैरों में दर्द और ऐंठन
Pregnancy symptoms week 17 सामान्‍य हैं। बढ़ते वजन की वजह से आपकी कमर, कूल्‍हे से लेकर पैरों तक दर्द शुरू हो सकता है।
Pregnancy 17th Week
इस सप्‍ताह में वजन बढ़ने और बेबी बंप निकलने की वजह पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। खुशी की बात तो ये है कि अब आपका बच्‍चा आपकी आवाज सुन सकता है।
आप अपनी प्रेगनेंसी के 17वें हफ्ते में हैं। आप और आपका बेबी दोनों ही तेजी से डिलिवरी की ड्यू डेट की ओर बढ़ रहे हैं। अधिकांश शरीरिक समस्‍याएं दूर हैं, अब आप अपने बच्‍चे के बारे में सोचने लगे होंगे। आइए देखते हैं इस हफ्ते आप कैसा महसूस करेंगे।


प्रेगनेंट महिला के शरीर में बदलाव
प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही के इस सप्‍ताह में थकान या मतली जा चुकी होगी। शिशु के बढ़ने की वजह से आपके गर्भाशय और पेट का आकार भी बढ़ रहा होगा। इसकी वजह से अब आपको जल्‍दी जल्‍दी सीने में जलन या अपच जैसी पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं।
शिशु के साथ प्‍लेसेंटा भी बढ़ रहा है। प्‍लेसेंटा की मदद से बच्‍चे को पोषण मिलता है। प्रेगनेंसी के खत्‍म होने पर प्‍लेसेंटा का वजन लगभग 500 ग्राम होता है। बाल घने और स्किन ग्‍लोइंग बनेगी। इस समय 10 में से एक महिला को स्‍ट्रेस या बेचैनी महसूस होती है।

आपका बच्‍चा
आपका बच्‍चे का वजन अब करीब 140 ग्राम के आसपास होगा। आकार समझ लें करीब 13 सेंटीमीटर लंबा हो गया होगा। अब वह आपकी आवाज और स्‍पष्‍टता से सुन पा रहा होगा। इस समय अगर आप कुछ गुनगुनाएं तो वह भी आवाज के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।
प्रेगनेंसी के इन लक्षणों से शर्म से लाल हो जाती है महिलाएं, आपने भी जरूर सहा होगा
आमतौर पर हर गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी में गैस की दिक्‍कत होती ही है। चूंकि, गर्भावस्‍था में हार्मोंस काफी बढ़ जाते हैं जिससे पाचन मार्ग धीमा पड़ जाता है।

अब प्रेगनेंसी में महिलाओं का अपनी मांसपेशियों पर पहले जितना कंट्रोल नहीं रहता है जिससे गैस पास (पाद) होने लगती है। ऐसे में अगर आप मेहमानों के साथ बैठी हों तो गैस पास करना शर्मिंदा तो कर ही देगा।

जी हां, ये बात बिलकुल सच है कि प्रेगनेंट महिलाओं को पेशाब रोकने में दिक्‍कत होती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि कुछ हार्मोंस पेल्विक हिससे की मांसपेशियों को रिलैक्‍स होने का संकेत दे देते हैं जिससे अपने आप ही पेशाब निकल जाता है।

इसमें थोड़ा थोडा यूरीन लीक होने लगता है। इस स्थिति को मूत्र असंयमिता कहते हैं। कई बार खांसने या छींकने पर भी गर्भवती महिलाओं का पेशाब निकल जाता है।
अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको जरूर याद होगा कि टीएनज में चेहरे के एक्‍ने कितना शर्मिंदा करते थे। ऐसा ही कुछ प्रेगनेंसी में भी होता है।

खासतौर पर गर्भावस्‍था की पहली तिमाही में एक्‍ने होते हैं। इस समय चेहरे पर दाग धब्‍बे भी पड़ जाते हैं। हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि डिलीवरी के बाद यह समस्‍या अपने आप गायब हो जाती है।
-

गर्भावस्‍था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण खासतौर पर चेहरे पर अनचाहे बाल आने लगते हैं। ब्रेस्‍ट और पेट भी बाल आने शुरू हो सकते हैं। आप रेजर से अनचाहे बालों को हटा सकती हैं। यह प्रेगनेंसी में बाल हटाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।
गलत नहीं कहते हैं कि गर्भावस्‍था में महिलाओं को दो लोगों के लिए खाना होता है। आमतौर पर दो रोटी खाने वाली महिलाओं की डायट प्रेगनेंसी में तीन गुना बढ़ जाती है।

ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि गर्भावस्‍था में शरीर को शिशु तक पोषण पहुंचाने के लिए पहले से ज्‍यादा काम करना पड़ता है। ऐसे में काम करने के लिए शरीर को खाना तो चाहिए ही होगा। वहीं, बार-बार खाना या अधिक खाने में भी महिलाओं को शर्म आती है।
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान पाचन तंत्र धीमा हो जाता है जिसकी वजह से खाना ठीक तरह से पचता नहीं है। ऐसे में कब्‍ज और गैस तो बनती ही है और साथ ही डकार भी बहुत आती है। अब सबके सामने डकार लेने में शर्म आना तो लाजिमी है।
प्रेगनेंसी के 17वें हफ्ते के लक्षण
आपके 17वें हफ्ते के लक्षण बहुत कुछ 16वें हफ्ते वाले ही होंगे। कुछ नए लक्षणों की चर्चा की जाए तो आप देखेंगे:

पेट पर काली लकीर :
आप अपने पेट पर एक काली लकीर देख रहे होगे तो पेट के बीचोंबीच नाभि के नीचे तक जाती है। इसे लिनिया निग्रा कहते हैं। डिलीवरी के बाद यह अपने आप गायब हो जाती है। यह सामान्‍य है यह पेट की त्‍वचा के फैलने से बनती है।
त्‍वचा पर धब्‍बे :
आपकी गर्दन, चेहरे और हाथों पर गहरे रंग के धब्‍बे नजर आने लगे होंगे। 50 से 70 प्रतिशत महिलाओं में ये लक्षण दिखाई देते हैं। ये सामान्‍य हैं। इनसे बचने के लिए बेहतर है आप ज्‍यादा समय तेज धूप में न निकलें।
पाचन संबंधी गड़बड़‍ियां
: सीने में जलन, कब्‍ज बरकरार रहेगी। ऐसा आपके गर्भाशय के बढ़ते आकार की वजह से है। इससे बचने के लिए एक साथ अधिक खाना खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। सुबहशाम हल्‍की कसरत या टहलना जारी रखें।
साइटिका का दर्द :
कुछ महिलाओं में किसी एक पैर में तेज दर्द हो सकता है। ऐसा साइटिका नर्व में दर्द की वजह से होता है। यह दर्द कमर, कल्‍हे से होते हुए आपके पैरों तक पहुंच सकता है। आपके और आपके बढ़ते बच्‍चे के वजन की वजह से ऐसा हो रहा है। अधिक खड़े होने से बचें। करवट लेकर सोएं, घुटने और टखने के बीच तकिया रखें।
अन्‍य लक्षण :
इसके अलावा आपको थकान, नींद से संबंधी परेशा‍नियां, मसूड़ों में सूजन और खून आने, पेट के एक तरफ दर्द, सिरदर्द, नाक से खून आना, पेट फूलना, कब्‍ज, अपच, सीने में जलन, ब्रेस्‍ट में दर्द, पैरों में ऐंठन, गर्मी लगना, चक्‍कर आने, हाथ और पैरों में सूजन, यूरीन इंफेक्‍शन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

डिलीवरी के बाद निकले पेट को कम करेगी ये अजवाइन ड्रिंक

प्रेगनेंट महिलाएं इस समय क्‍या करें
अब फ्लैट हील पहनना बंद कर दें। पेट निकलने की वजह से अब आपको पोस्‍चर पर ध्‍यान देना होगा। अभी आप दर्द को दूर करने के लिए मालिश की मदद ले सकती हैं। शरीर को आराम देने के लिए मालिश सबसे अच्‍छा तरीका है। कोई और तकलीफ होने पर अपने डॉक्‍टर से बिना देर किए संपर्क करें, लेकिन घबराएं नहीं।
संतुलित डायट लें और डॉक्‍टर की सलाह पर लो इंटेंसिटी वर्कआउट करें। इससे आप और आपका शिशु दोनों ही स्‍वस्‍थ रहेंगें।

solved 5
wordpress 4 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info